Law Blog

Advocate कौन है तथा पुरुष एवं महिला अधिवक्ता की क्या विहित पोशाक है?

Advocate कौन है ?

अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 1 (क) के अनुसार – “Advocate से तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है जिसका नाम अधिवक्ताओं की नामावली में दर्ज हो। यह Advocate का शाब्दिक परिभाषा नहीं है।

वकील से तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है जो न्यायालय में अपने पक्षकार की ओर से पैरवी करता है, उसका पक्ष रखता है, उसकी ओर से उपस्थिति देता है और उसका प्रतिनिधित्व करता है। अधिवक्ता को वकील, प्लीडर, एडवोकेट आदि नामों से सम्बोधित किया जाता है।

पुरुष एवं महिला Advocate की विहित पोशाक

पुरुष वकील की सामान्य पोशाक है आगे से खुला काला कोट, सफेद कमीज, वकील के गाउन के साथ सफेद पट्टी तथा नीचे सफेद पतलून या सफेद काली पट्टी वाली पतलून अथवा धोती और,

महिला वकील के लिए सामान्य पोशाक है सफेद ब्लाउज कालर वाला अथवा बिना कालर के साथ सफेद पट्टी तथा आगे से खुला कोट।

डॉ. विसेन्ट पनिकूलंगरा बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के मामले में न्यायालय द्वारा कहा गया है कि, पोशाक वकील की पहचान होती है तथा न्यायालय की गरिमा के लिए यह आवश्यक है। (ए.आई.आर. 2016 केरल 32)

महत्वपूर्ण लिंक

विधिशास्त्र की उत्पत्ति और विकास

प्रशासनिक कानून में Audi Alteram Partem क्या है? एंव इसके आवश्यक तत्व | Administrative Law

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *