Computer

कम्प्यूटर क्या है? परिभाषा, कार्य प्रणाली, विशेषताए एंव सीमाओं का अध्ययन

कम्प्यूटर क्या है और यह केसा होता है तथा किस प्रकार से यह कार्य करता है ऐसे कुछ प्रश्न है जो हमारे दिमाग मै दोडते रहते है| इस पोस्ट मै Computer क्या है और वर्तमान समय मै कम्प्यूटर हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा कैसे बना जानेगें|

परिचय – कम्प्यूटर किसे कहा जाता है?

कम्प्यूटर का हमारे घर से लेकर स्कूल, बैंक से लेकर ऑफिस, परिवहन से लेकर हवाई यात्रा तक में रोजाना इस्तेमाल करने के साथ साथ हमारे दैनिक कामकाज को निपटाने के लिए भी कम्प्यूटर का उपयोग किया जा रहा है|

इस कारण कम्प्यूटर का उपयोग करने से पहले हमें कम्प्यूटर के बारे मै जानना जरुरी है तभी हम इसका उपयोग सही तरह से कर सकते है| इसके साथ ही प्रतियोगि परिक्षाओं में भी कम्प्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल आते है|

इसलिए कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी होना हमारे लिए बहुत जरुरी है| इन सभी कारणों को ध्यान मै रखकर यह पोस्ट तैयार की गई है|

कम्प्यूटर क्या है –

Computer एक स्वचालित इलेक्ट्रोनिक मशीन है जो डाटा तथा निर्देशों को इनपुट के रूप मै ग्रहण करता है, दिए गए डाटा व निर्देशों का विश्लेषण करता है उसके बाद परिणामो को निश्चित प्रारूप मै आउटपुट के द्वारा देता है| कंप्यूटर डाटा निर्देशों तथा परिणामो को स्टोर भी करता है जिसका आवश्यकता के अनुरूप उपयोग किया जा सके|

कम्प्यूटर शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के computare शब्द से हुई है| परन्तु कुछ का मानना है कि ‘कम्प्यूटर’ शब्द की उतपत्ति compute शब्द से हुई है इन दोनों शब्दों का अर्थ गणना करना है|

कम्प्यूटर की परिभाषा –

ऑक्सफोर्ड शब्दकोश के अनुसार “कंप्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रोनिक मशीन है जो अनेक प्रकार की तर्कपूर्ण गणनाओ के लिए प्रयोग किया जाता है”| Computer वह मशीन है जो डाटा स्वीकार करता है, उसका भण्डारण कर, दिए गए निर्देशों के अनुसार परिणामो को देता है|

कम्प्यूटर एक बहु-उपयोगी मशीन है जिस कारण अलग अलग लोगों और संस्थाओं ने अपने अनुभव व निजी आधार पर भिन्न-भिन्न व्याख्या की है| लेकिन इनमे से कोई भी एक कम्प्यूटर की परिपूर्ण परिभाषा नहीं है| इसके अलावा कम्प्यूटर का पूरा नाम भी काफी लोकप्रिय है –

C – Commonly

O – Operating

M – Machine

P – Particularly

U – Used in

T – Technology

E – Education and

R – Research

अर्थात इसका पूरा नाम Commonly Operating Machine Particularly Used in Technology Education and Research है हिंदी मै इसका अर्थ है – आमतौर पर ऑपरेटिंग मशीन विशेष रूप से प्रौद्योगिकी शिक्षा और अनुसंधान में उपयोग की जाती है|

Computer किसी एक उपकरण से मिलकर नहीं बना होता है यह अनेक प्रकार के घटकों से मिलकर बना होता है जिनका विस्तार से वर्णन आगे की पोस्ट मै होगा, लेकिन अध्ययन की दृष्टि से कंप्यूटर की कार्य प्रणाली या घटक को संक्षिप्त मै बताया है  –

कम्प्यूटर की कार्य प्रणाली

इनपुट देना  – निर्देशों को प्रोसेस करना – आउटपुट देना – स्टोरेज करना

(i) इनपुट (Input) – कम्प्यूटर मै डाटा या सूचना भेजना, इनपुट कहलाता है| कम्प्यूटर मै इनपुट का कार्य सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट को डाटा और निर्देश भेजना है – इनपुट के प्रकार – कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, माइक आदि है जिनके माध्यम से कम्प्यूटर में डाटा या सूचना को भेजा जाता है|

(ii) प्रोसेसिंग – इनपुट के जरिये कम्प्यूटर मै डाले गए निर्देश को सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) प्रोसेस करता है और दिए गए इनपुट के अनुरूप निर्देश का विश्लेषण करता है|

(iii) आउटपुट – Computer मै दिए गए इनपुट का विश्लेषण कर उपयोगकर्ता को संसाधित डाटा उपलब्ध कराता है| यह कार्य आउटपुट के माध्यम से किया जाता है, मोनिटर, प्रिंटर, स्पीकर, led आदि आउटपुट के उदाहरण है|

साधारण तौर पर उपयोगकर्ता अथवा यूजर Computer से जिन माध्यम से सूचना या डाटा प्राप्त करता है उसे आउटपुट कहते है|

(iv) स्टोरेज – Computer मै सूचना या प्रोग्राम को स्थाई रूप से स्टोर भी कर सकते है जिससे यूजर भविष्य मै कभी भी उक्त सूचना को उपयोग मै ले सकता है|

कम्प्यूटर की विशेषताए

(1) गति –  Computer एक सैकंड मै लाखो गणना कर सकता है| वर्तमान समय मै कम्प्यूटर नैनो सेकण्ड (10-9 सेकण्ड) मै भी गणनाए करने मै सक्षम है| किसी व्यक्ति द्वारा एक वर्ष मै किये गए कार्य को Computer सिमित समय मै पूरा कर देता है|

Computer प्रोसेसर की स्पीड को हर्ट्ज़ (HZ) मै मापते है तथा Computer की गति को MIPS (Million Instruction Per Second) मै मापा जाता है|

(2) त्रुटी रहित कार्य –  Computer कठिन समस्याओ का परिणाम भी बिना किसी गलती के शीघ्र निकल देता है| अगर फिर भी कोई गलती निकलती है तो वह प्रोग्राम या डाटा मै मानवीय गलती का परिणाम होती है| कभी कभी वायरस के कारण भी त्रुटिया आने लगाती है|

(3) गोपनीयता –  Computer पर किये गए कार्यों को यूजर pasaword के जरिये छुपाकर रख सकता है|

(4) स्वचालित –  Computer एक स्वचालित मशीन है जिसमे कार्य के दौरान या कार्य प्रोसेस के दौरान मानवीय हस्तक्षेप की संभावना नहीं होती है| Computer को एक बार कार्य आदेश दिए जाने के बाद वह बिना रुके कार्य कर सकता है|

(5) बहुउद्देशीय –  कम्प्यूटर की सहायता से एक व्यक्ति एक समय मै अनेक प्रकार के कार्य कर सकता है| वर्तमान मै नई पीढ़ी के कम्प्यूटर मै एक साथ भिन्न भिन्न प्रकार के कार्य करने की क्षमता विद्दमान है|

यूजर एक साथ कम्प्यूटर पर गेम के साथ संगीत को सुन सकता है, चित्र बनाते समय इन्टरनेट पर भी कार्य कर सकता है|

(6) स्टोरेज की क्षमता –  Computer के अन्दर मैमोरी की सहायता से यूजर प्रोग्राम तथा सूचना का ज्यादा मात्रा मै रख सकता है| Computer मै भण्डारण हार्ड – डिस्क, फ्लोपी डिस्क, डीवीडी, सीडी रोम, पेन ड्राइव आदि का उपयोग किया जाता है|

जिस कारण प्रोग्राम या सूचना के नष्ट होने की संभावना कम रहती है और भंडारित सूचना को कम्प्यूटर द्वारा कुछ ही सेकंड मै प्राप्त किया जा सकता है

(7) पुनरावृति – Computer को आदेश देकर एक ही कार्य या एक जैसे कार्य को अनेक बार समान गुणवता व विश्वसनीयता से और जल्दी करवाया जा सकता है|

(8) कागज मै कमी –  Computer का सही प्रयोग करके कागज मै भी कमी की जा सकती है जिससे पर्यावरण सरंक्षण मै सहायता मिलती है|

कम्प्यूटर की सीमाए

(1) बुद्धिहीन –  Computer के अन्दर सोचने और निर्णय लेने की क्षमता नहीं होती है| यह यूजर द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार ही निर्णय लेता है|

(2) वायरस का खतरा –  वायरस Computer के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा है जो सूचना, प्रोग्राम ओर निर्देशों को समाप्त करने की क्षमता रखने के साथ साथ Computer की स्टोरेज क्षमता को भी प्रभावित करते है|

कुछ एंटीवायरस सोफ्टवेयर बने है जिनके प्रयोग से कम्प्यूटर को हानिकारक वायरस से बचाया जा सकता है|

(3) विद्युत की आवश्यकता –  Computer अपने कार्य के लिए विद्युत (बिजली) पर पूरी तरह से निर्भर रहता है इसके बिना वह कोई भी कार्य करने मै समर्थ नहीं है|

(4) खर्च –  Computer के आंतरिक तथा बाहरी उपकरण के अलावा इनके सोफ्टवेयर काफी मंहगे होते है और समय समय पर इनकी मरम्मत या बदलवाना होता है| जिस कारण से आम व्यक्ति Computer तक पहुँच बनाने मै असफल रहता है|

निष्कर्ष –

उपरोक्त विवेचन से स्पष्ट है की Computer वर्तमान समय मै हमारे लिए बहुत उपयोगी है| Computer एक स्वचालित इलेक्ट्रोनिक मशीन है जो डाटा तथा निर्देशों का विश्लेषण कर परिणामो को आउटपुट के द्वारा हमें देती है|

Computer एक बहु-उपयोगी मशीन होने के कारण अलग अलग लोगों और संस्थाओं ने अपने अनुभव व निजी आधार पर इसकी व्याख्या की है| Computer मै अनेक विशेषता होने के साथ साथ अनेक कमियां भी है लेकिन फिर भी यह हमारे लिए बहुत ही जरुरी है|

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *